Tuesday, May 6, 2014
गन्ना
गन्ना
शुगर केन नाम जिसका
सचरम जीनस कहलाए
बहु वर्षीय घास यह है
19 फुट तक बढ़ जाए,
पोरी इसकी महत्वपूर्ण
सुक्रोज जमा होता जाए
फैक्ट्रियों में रस निकाल
मधुर चीनी जहां बनाए,
ब्राजील जगत में नंबर-1
भारत नंबर दो पर आता
रस में 16 फीसदी चीनी
पत्ते ही पशुचारा कहाता,
नाइट्रोजन करे अवशोषित
एथनाल गन्ने से बनता है
कैश क्राप यह बेहतर होती
जगत में टाप में उगता है,
उद्योगों का यह है आधार
जीवों को भी गन्ने से प्यार
सर्व बेहतर मिठास साधन
मिठाइयां इससे बने हजार,
कितने ही कृषक करे कृषि
कितने ही जन करते काम
ईंधन का विकल्प बना रस
गन्ना घास है धन का नाम,
गन्ने की फैक्ट्री से निकलते
कितनी ही हानिकारक गैस
जब तक जगत चलता रहेगा
गन्ने के दम पर ही होगी ऐश।
******होशियार सिंह, लेखक, कनीना***
Sunday, May 4, 2014
चौलाई
चौलाई
खेत की एक खरपतवार
बारिश में पैदा हो हजार
अमरंथस नाम से जानते
बीमारों को इससे प्यार,
प्राचीन समय से पैदा हो
जंगल में पैदा हो आप
रामदाना इसे कहते सभी
प्रोटीन का अच्छा आधार,
गेहूं से जब होती एलर्जी
उस वक्त चौलाई रामबाण
सब्जी बेहतर हरा रंग है
कई रोगों में बचाए प्राण,
विटामिन ए, सी मिलता
कैल्शियम लोहा भरा है
खून शुद्ध कर देती जन
रंग इसका गहरा हरा है,
कढ़ी, दाल व खाटा साग
मिलकर स्वाद बढ़ाते हैं
खून के हानिकारक तत्व
चौलाई खाकर हटाते हैं,
शरीर की इमून कम होती
बदहजमी अगर सताती है
मूत्र विकार से हो परेशानी
चौलाई जड़ से मिटाती है,
घट रही खेतों से अब यह
नहीं मिलती इसकी बहार
चौलाई का हर भाग दवा
रोग दूर कर दे कई हजार,
बारिश में जब होती यह
कुछ दिनों तक चलती है
कवियों की कविताओं में
मन ही मन को लुभाती है।
******होशियार सिंह, लेखक, कनीना***
Saturday, May 3, 2014
कढ़ी पत्ता
करी
मीठा नीम से जानते हैं
कढ़ी पत्ता भी कहते हैं
मुराया इसका जीनस है
भारत में काफी मिलते हैॅ,
पत्ते व फल बड़े काम के
तुलसी पर्याय ये कहलाए
गमले व खेतों में मिलते ये
औषधीय पौधे ये कहलाए,
पकवानों का यह है राजा
अचार, सूप, कढ़ी बनाए
शूगर बीमारी में बेहतर है
स्वीट डिश के काम आए,
कैंसर जैसा रोग दूर भगाता
त्वचा विकारों में काम आए
पेट की बीमारी दूर करे यह
ले आओ इसे घर में लगाएं,
पकी हुई टहनी से लग जाए
पत्तों में सुंदर महक एक पाए
हर सब्जी का बढ़ा दे जाएका
हरा भरा पौधा जग को हंसाए,
कड़ा नीम का विपरीत नाम है
मीठा नीम सुनने में ही सुहाए
झाड़ीनुमा पौधा यह मीठा नीम
घर का उत्तम वैद्य यह कहाए
************होशियार सिंह, लेखक, कनीना***************
मीठा नीम से जानते हैं
कढ़ी पत्ता भी कहते हैं
मुराया इसका जीनस है
भारत में काफी मिलते हैॅ,
पत्ते व फल बड़े काम के
तुलसी पर्याय ये कहलाए
गमले व खेतों में मिलते ये
औषधीय पौधे ये कहलाए,
पकवानों का यह है राजा
अचार, सूप, कढ़ी बनाए
शूगर बीमारी में बेहतर है
स्वीट डिश के काम आए,
कैंसर जैसा रोग दूर भगाता
त्वचा विकारों में काम आए
पेट की बीमारी दूर करे यह
ले आओ इसे घर में लगाएं,
पकी हुई टहनी से लग जाए
पत्तों में सुंदर महक एक पाए
हर सब्जी का बढ़ा दे जाएका
हरा भरा पौधा जग को हंसाए,
कड़ा नीम का विपरीत नाम है
मीठा नीम सुनने में ही सुहाए
झाड़ीनुमा पौधा यह मीठा नीम
घर का उत्तम वैद्य यह कहाए
************होशियार सिंह, लेखक, कनीना***************
Friday, May 2, 2014
नीलगाय
नीलगाय
नीलगाय, नीलघोड़, नीलगऊ
बोसेलाफस बस इसी के नाम
किसानों का सिरदर्द बन गया
कर दे खड़ी फसल को तमाम,
नर के सिंग बड़े तीखे होते हैं
मादा के नहीं कभी सिंग मिले
243 दिन में जन्म दे शिशु को
जब कभी नर और मादा मिले,
घास, पत्ते, फल और फूल खा
दिन को सक्रिय रात भर सोता
भारत का प्रमुख एंटीलोप यह
21 वर्षों तक जी जीवन खोता,
एक लाख संख्या अकेले भारत
कीकर कहलाता इसका आहार
तेज धावक निडर अति कहाए
भयंकर लड़ाई लडऩे को तैयार,
जहां भी ठहरते वहीं ये ठहरते
अपनी एक ग्रंथी से सेंट छिड़के
फसल पर मौका पा बोले धावा
जब कभी छेड़ते तेजी से भड़के,
रात रखवाली किसान जाग जाग
धोखा दे जाए नीलगाय पा मौका
वन में अब रह गए ये ही प्राणी
जी भर खाओ फसल किसे रोका।
*******होशियार सिंह, लेखक,
कनीना**********
Thursday, May 1, 2014
आम
आम
फलों का राजा आम
रोग दूर कर दे तमाम
खट्टे, मीठे, हरे लाल
खाना सीखो हर शाम,
मैंगो सेक व मैंगो जूस
सेहत भरे हैं सारे राज
रस से भरे हैं गोले जैसे
इंसान को इन पर नाज,
भारत का नेशनल फल
बंगलादेश का राष्ट्रीय ट्री
एशिया की पैदावार कहे
खाओ इसे हो टेंशन फ्री,
आम के पत्ते धर्म से जुड़े
मधुर फले विटामिन भरे
खनिज लवण युक्त फल
कच्चे फल कहे जाते हरे,
अचार और कई पकवान
आम कमाता कितने दाम
स्वाद इनका अति बेहतर
पूरे विश्व में इसका है नाम,
मैंगीफेरा इसका जीनस है
उत्पाद में भारत नंबर वन
दवाएं एवं फर्नीचर बनते
मिलता खड़ा वन उपवन।।
***होशियार सिंह, लेखक, कनीना**
फलों का राजा आम
रोग दूर कर दे तमाम
खट्टे, मीठे, हरे लाल
खाना सीखो हर शाम,
मैंगो सेक व मैंगो जूस
सेहत भरे हैं सारे राज
रस से भरे हैं गोले जैसे
इंसान को इन पर नाज,
भारत का नेशनल फल
बंगलादेश का राष्ट्रीय ट्री
एशिया की पैदावार कहे
खाओ इसे हो टेंशन फ्री,
आम के पत्ते धर्म से जुड़े
मधुर फले विटामिन भरे
खनिज लवण युक्त फल
कच्चे फल कहे जाते हरे,
अचार और कई पकवान
आम कमाता कितने दाम
स्वाद इनका अति बेहतर
पूरे विश्व में इसका है नाम,
मैंगीफेरा इसका जीनस है
उत्पाद में भारत नंबर वन
दवाएं एवं फर्नीचर बनते
मिलता खड़ा वन उपवन।।
***होशियार सिंह, लेखक, कनीना**
Subscribe to:
Posts (Atom)







